https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7816955143159533
Top 10 NewsHindiਅਪਰਾਧਤਾਜਾ ਅਪਡੇਟਰਾਜਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓਜ਼

रात के अंधेरे में माँ से मिलने आया आशिक तो बेटे ने काट डाला गुप्त आंग व टांग

सुखजिंदर सहोता,

अबोहर 17 जून

अबोहर के गांव धर्मपुरा में बीती रात मां के साथ अवैध संबंध के चलते युवक द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से बहरमी से काट दिया। जिससे उक्त व्यक्ति की एक टांग के तीन टुकड़े कर दिए हैं और दूसरी टांग व एक बाजू को भी बुरी तरह से काटा गया। इसके अलावा उक्त व्यक्ति का गुप्तांग भी काट दिया गया है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add

जानकारी के अनुसार गांव का करीब 50 वर्षीय स्वर्ण पुत्र जगराम जो कि गांवों में ही ट्रैक्टर ट्राली पर खेतों से बडी लकड़ियां काटकर बेचने का काम करता था जिसका गांव की एक महिला से पिछले काफी समय से अवैध संबंध था, यह बात उसके परिवार वालों को गवारा नहीं थी।

Add

बताया जाता है कि महिला का पति और बेटा काम पर गए हुए थे जबकि स्पर्ण कल रात करीब 12 बजे खेत से आया और सीधा गांव के ही उक्त व्यक्ति के घर में महिला से मिलने पहुंच गया। इसके कुछ समय बाद ही महिला का बेटा घ आया तो स्वर्ण को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खोल गया।

Add

तैश में आए युवक ने घर पर रखी कुलहाडी से स्वर्ण पर इतने वार किए कि उसकी एक टांग के कई टुकडे कर दिए और दूसरी टांग भी काट दी। इतना ही नहीं गुस्साए युवक ने स्वर्ण का गुप्तांग भी काट दिया। बताया जाता है कि परिवार के व्यक्ति ने ही इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी करीब दो घंटे बाद पंचायत वहां पहंची तो स्वर्ण को खून से लथपथ पडा देख पुलिस को सूचित किया।

Add

इधर ग्रामीणों का कहना है कि देर रात करीब 4 बजे ऐम्बूलेंस गांव में आई और स्वर्ण को लहुलुहान हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।

Add

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा : डीएसपी

डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक मामले की सूचना मिली थी कि एक बेटे द्वारा अपनी मां के प्रेमी को अवैध संबंध के चलते कुल्हाड़ी से काटा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}