https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7816955143159533
HindiTop 10 Newsਅਪਰਾਧਤਾਜਾ ਅਪਡੇਟਰਾਜਰਾਜਨੀਤੀ

GST मोबाइल विंग जालंधर ने पकड़ा 3 करोड़ 82 लाख का सोना

गौरव बासी,

जालंधर 19 अप्रेल,

चुनावों के मध्य नजर आचार संहिता लागू है और सभी विभाग असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिसके तहत जालंधर के मोबाइल विंग ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ी मात्रा में गैर कानूनी ढंग से लाया जा रहा सोना पकड़ा।

Add

जालंधर मोबाइल विंग के AETC कमलप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात को पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि शाहकोट क्षेत्र में गैर कानूनी ढंग से सोने की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने ETO सुखजीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी और सुखजीत सिंह तुरंत अमल करते हुए शाहकोट पहुंचे और वहां पर प्राप्त सूचना के आधार पर रात 8:30 बजे के करीब एक वेगनर कार को रोका।

Add

जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, जिनसे उन्हें साढे 5 किलो सोना बरामद हुआ। पर सोने से संबंधित कोई भी पुख्ता दस्तावेज उनके पास नहीं था सिर्फ एक चालान था जो सही नहीं पाया गया। ETO सुखजीत सिंह उन्हें मोबाइल विंग जालंधर में ले आए।

Add

AETC कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा गया है। जिसका वजन 5.5 किलो और कीमत लगभग 3 करोड़ 82 लाख के करीब है। सोने से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज उक्त व्यक्तियों के पास नहीं था जिस कारण सोने को सील करके सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। यह सोना लुधियाना का व्यापारी शाहकोट में सप्लाई देने के लिए आया था। सारे मामले की जानकारी इलेक्शन कमीशन और आयकर विभाग को दे दी गई है और विभाग अपनी ओर से इस पर कार्रवाई कर रहा है।

Add

AETC कमलप्रीत सिंह ने कहा कि भविष्य में भी असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी हालत में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}