https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7816955143159533
HindiMalwa PoliticsTop 10 Newsਹੈਲਥਖੇਡ ਜਗਤਤਾਜਾ ਅਪਡੇਟਦੇਸ਼ਰਾਜਰਾਜਨੀਤੀ

कनाडा में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की गोलियां मार कर हतिया

गौरव बासी

जालंधर 10 अप्रेल

पंजाब के जालंधर से संबंधित एक एनआरआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई।

Add

भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

कंस्ट्रक्शन साइट पर लेबर से विवाद

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Add

बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।

Add

हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

गिल ने कनाडा सरकार से मांगी थी सुरक्षा

मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए। मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया और बीते दिन उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त विवाद आखिरकार हुआ क्यों था।

40 साल से कनाडा मे रह रहा था गिल

फिल्लौर के लोगों ने बताया कि गिल एक दानी सज्जन था। वह पिछले करीब 40 साल से कनाडा में रह रहा था। वहां पर उसका अच्छा कारोबार था। गांव के कई लोगों को वह अक्सर मदद करता था। गिल की मौत के बाद से इलाके के लोग सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}