https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7816955143159533
HindiFunctionsਤਾਜਾ ਅਪਡੇਟਦੇਸ਼ਰਾਜਰਾਜਨੀਤੀਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓਜ਼

जालंधर में हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा,लोगों की उमड़ी भीड़

गौरव बासी

जालंधर 11 फरवरी,

कहते है कि प्यार अगर सच्चा हो तो अपने प्यार पाने के लिए कुछ तो अलग करना बनता ही है।ऐसा ही कुछ अलग कर दिखाया जालंधर के सुखविंदर सिंह ने,जोकि पेशे से एक बिजनेसमैन है। जिसका आज जालंधर के दिलवा में स्थित एक रिजॉर्ट में विवाह था। दूल्हे की एंट्री को देख पूरे इलाके के लोग देखते ही रह गए। क्योंकि एंट्री हुई हेलीकॉप्टर में, जहां उसको देख लोग पहले तो यह सोचते रहे कि यह कहीं और जा रहा है। लेकिन जब अपने इलाके में उतरता देखा तो लोग पहले हैरान हुए, लेकिन इसके साथ उनकी खुशी का ठिकाना भी नही था।

Add

इस खास एंट्री के के पीछे का राज यह भी है कि करीब 17 सालों का प्यार जोकि आज एक हो ही गए।जालन्धर के नकोदर के बाठ कलां के रहने वाले बिजनेसमैन सुखविंदर ने अपने प्यार के लिए हर वो काम किया जो एक लड़की अपने पति से चाहती है। आज दुल्हन भी इस एंट्री को देख फूले न समाई।

17 वर्षों का प्यार, आज हो गए इक दूज्जे के,

सुखविंदर सिंह के भांजे रंजीत ने बताया कि दोनो के बीच में यह प्यार करीब 17 सालों से चल रहा था। जोकि आज शादी में बदल गया है। जब हेलीकॉप्टर से रिजॉर्ट में पहुंचे तो को देख लोगो की भीड़ जमा हो गई। क्योंकि ऐसी शादी बहुत कम ही देखने को मिलती है। हेलीकॉप्टर से दूल्हे के उतरने के बाद लोग वहां अपनी फोटोज खिंचवाने लगे।

Add

हेलीकॉप्टर का एक बार में कितना खर्चा होता है

विंग्स एंड स्काई एविएशन कंपनी के सीनियर अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 11 बजे हमने नकोदर के बाठ कलां से दूल्हे को पिक किया था। जिसके बाद दोपहर करीब 3 बजे हम यहां पहुंचे। एक बार में इसमें इसका खर्चा आमतौर पर 3 सेलेक्ट 6 लाख रुपए का खर्चा आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}